यहां बंद पड़ी दुकान में मिले इंसान के आंख, कान, दिमाग और चेहरे के हिस्से!

यहां बंद पड़ी दुकान में मिले इंसान के आंख, कान, दिमाग और चेहरे के हिस्से!

इमारत के भूतल में स्थित दुकान में ये मानव अवशेष प्लास्टिक के दो पात्रों में रखे गए थे


नासिक/भाषा। महाराष्ट्र में नासिक शहर के मुंबई नाका इलाके में स्थित एक इमारत के भूतल में, बंद एक पड़ी दुकान से आंख, कान और चेहरे के अन्य हिस्सों समेत कई मानव अवशेष बरामद किए गए।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि इमारत के भूतल में स्थित दुकान में ये मानव अवशेष प्लास्टिक के दो पात्रों में रखे गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से दुकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को रविवार देर रात सूचना दी। अधिकारी ने कहा, ‘दुकान कबाड़ से भरी हुई थी, लेकिन प्लास्टिक के दो पात्र खुले थे जिनमें से आंख, कान, दिमाग और चेहरे के हिस्से समेत अन्य मानव अवशेष बरामद किये गये।’

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मानव अवशेषों को आगे की जांच के लिए अपने अधिकार में ले लिया है।

मुंबई नाका थाने की पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक के दो बेटे पेशे से चिकित्सक हैं, इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि इन मानव अवशेषों को चिकित्सा उद्देश्य से रखा गया होगा।

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, लेकिन अब तक कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में