कश्मीर: खुद को बताता संपादक, निकला लश्कर का आतंकी, सुरक्षा बलों ने मार गिराया
On
कार्ड पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मारा गया आतंकवादी रईस अहमद भट अज्ञात समाचार सेवा ‘वैली मीडिया सर्विस’ का मुख्य संपादक था
श्रीनगर/दक्षिण भारत। सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के रैनावाड़ी इलाके में बुधवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सूचना के बाद आधी रात को इलाके की घेराबंदी की थी। यहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान आतंकवादियों ने जवानों की ओर गोलाबारी की। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दो आतंकवादी ढेर हो गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक के पास ‘प्रेस कार्ड’ भी था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मारे गए लश्कर के एक आतंकवादी के पास ‘प्रेस कार्ड’ था, जो मीडिया के गलत इस्तेमाल का स्पष्ट संकेत देता है।’
उक्त कार्ड पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मारा गया आतंकवादी रईस अहमद भट अज्ञात समाचार सेवा ‘वैली मीडिया सर्विस’ का मुख्य संपादक था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
06 Jun 2026 12:23:06
Photo: DrGParameshwara FB Page


