यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के तीन विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचे

यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के तीन विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचे

रूसी सेना के हमले के मद्देनजर यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को ही बंद कर दिया गया था


नई दिल्ली/भाषा। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन विमान यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 629 भारतीयों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली के हिंडन वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचे। वायुसेना ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
दरअसल, रूसी सेना के हमले के मद्देनजर यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है।

भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, ‘यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक वायु सेना की 10 विशेष उड़ानों के जरिए 2,056 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। इसके अलावा यूक्रेन के पड़ोसी देशों को 26 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गयी है।’

बयान में कहा गया है कि भारतीयों को वापस लाने के लिए आईएएफ के तीन सी-17 मालवाहक विमान शुक्रवार को हिंडन वायु सैनिक अड्डे से रवाना हुए थे, जो 629 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार की सुबह वापस लौटे।

इसमें कहा गया है, ‘वायु सेना के ये विमान रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से इन भारतीयों को लेकर लौटे हैं। इन विमानों के जरिये भारत की ओर से इन देशों को 16.5 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गई।’

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव
Photo: ashwinivaishnawbjp FB Page
पवित्र बंधन की मर्यादा न भूलें
भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख