मंत्री बच्चू कडू को दो माह की सजा

महिला, बाल कल्याण एवं शिक्षा राज्य मंत्री हैं बच्चू कडू
अमरावती/दक्षिण्ा भारत/ महाराष्ट्र के अमरावती जिले की एक स्थानीय अदालत ने महिला, बाल कल्याण एवं शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू को शुक्रवार को दो माह कैद की सजा सुनाई।
वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में बच्चू कडू ने अपनी संपत्ति की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग को एक हलफनामा सौंपा था लेकिन उन्होंने मुंबई में अपने फ्लैट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। अमरावती के अचलपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद गोपाल तीरामरे ने 2017 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने मुंबई में अपने फ्लैट के बारे में जानकारी छुपाई थी। चंदूर बाजार स्थित प्रथम श्रेणी अदालत ने मुंबई में अपने फ्लैट के बारे में जानकारी छिपाने के मामले में बच्चू कडू को दोषी ठहराया और दो माह की जेल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
About The Author
Related Posts
Latest News
