पंजाब: 'आप' ने भगवंत मान को घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

पंजाब: 'आप' ने भगवंत मान को घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए पसंदीदा नाम सुझाने के लिए कहा था


चंडीगढ़/दक्षिण भारत। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से भगवंत मान (48) मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। पार्टी की ओर से यह घोषणा मंगलवार को उसके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में की।

Dakshin Bharat at Google News
केजरीवाल ने कहा, 'भगवंत मान मेरे छोटे भाई हैं। अगर मैंने उनका नाम लिया होता तो लोग सवाल उठाते। लेकिन हमने लोगों से पूछा और हमें 21 लाख से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिलीं।'

बता दें कि पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए पसंदीदा नाम सुझाने के लिए कहा था। इसमें भगवंत मान को फोन और वॉट्सऐप के जरिए मिले 93 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले।

लगभग 3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के नाम का सुझाव दिया। कुछ लोगों ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की। 

भगवंत मान आप के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। वे संगरूर सीट से लोकसभा सदस्य हैं। मान राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन और अभिनेता थे।

साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। आप 20 सीटें जीतते हुए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इससे पहले यहां एक दशक तक शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार थी। 

पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गणना 10 मार्च को होगी।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय