कश्मीर: बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई में अब तक 6 आतंकवादी ढेर

कश्मीर: बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई में अब तक 6 आतंकवादी ढेर

एक जवान भी शहीद 


श्रीनगर/भाषा। भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बड़ी कार्रवाई कर तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इसके लिए सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए आतंकवादियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था। इनमें से एक पाकिस्तानी था। इसके अलावा तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। 

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि दक्षिण कश्मीर में बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई में अब तक छह आतंकवादी मारे जा चुके हैं। कुलगाम जिले में भी तीन आतंकवादी ढेर हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद बुधवार रात को इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

इस दौरान आतंकवादियों ने जवानों की ओर गोलीबारी की, जिसका जोरदार जवाब दिया गया। इसके साथ ही अभियान जबरदस्त मुठभेड़ में बदल गया और तीन आतंकवादी ढेर हो गए।

कार्रवाई को अंजाम देते हुए सेना के तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया। यहां सेना के एक जवान ने दम तोड़ दिया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि मारे गए आतंकवादियों का ताल्लुक जैश-ए-मोहम्मद से था। 

उन्होंने ट्वीट किया, 'दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से अब तक चार की पहचान हो पाई है, जिनमें से दो के पाकिस्तानी और दो के स्थानीय नागरिक होने की जानकारी मिली है। दो अन्य आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।’

पुलिस के अनुसार, कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकवादी ढेर हो गए थे। 

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेरिका-ईरान ने युद्ध समाप्त करने के प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए अमेरिका-ईरान ने युद्ध समाप्त करने के प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए
वाशिंगटन/एपी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत तेहरान...
क्यों टूट रहीं तृणकां और शिवसेना (उबाठा)?
संजय राउत ने शिवसेना (यूबीटी) सांसदों को 50 करोड़ रु. का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया
शिवसेना (यूबीटी) में बगावत की चर्चा पर राउत बोले- 'अगर वफ़ादारी बदलनी है तो इस्तीफ़ा दें'
केंद्र का पेपर लीक रोकने का कोई इरादा नहीं है: अरविंद केजरीवाल
शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों को बैठक में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया
सोशल मीडिया के भंवर में बचपन