राजस्थान में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल

गृह विभाग ने इस तरह का कोई आदेश जारी करने का खंडन किया है


जयपुर/भाषा। कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का एक फर्जी आदेश सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि, गृह विभाग ने इस तरह का कोई आदेश जारी करने का खंडन किया है।

Dakshin Bharat at Google News
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पत्र को लेकर विशेषकर अभिभावकों व विद्यार्थियों में खूब चर्चा रही। इस कथित आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राज्य के सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान छह दिसंबर से अगले आदेश तक बंद किए जाते हैं।

गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश फर्जी है क्योंकि वर्तमान गृह सचिव सुरेश गुप्ता हैं जबकि उक्त आदेश पर एनएल मीणा के हस्ताक्षर हैं।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय