भारत की सेवा क्षेत्र गतिविधि नवंबर 2021 में जुलाई 2011 के बाद से सबसे तेज: सर्वेक्षण
On
नवंबर का आंकड़ा जुलाई 2011 के बाद से उत्पादन में दूसरी सबसे तेज वृद्धि की ओर इशारा करता है
नई दिल्ली/भाषा। नए काम में निरंतर वृद्धि और बाजार की स्थितियों में सुधार के कारण इस साल नवंबर में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि एक दशक से भी अधिक समय में दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ी है। शुक्रवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।
मौसमी रूप से समायोजित किया जाने वाला इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 58.1 पर था, जो अक्टूबर के 58.4 से मामूली रूप से नीचे था। नवंबर का आंकड़ा जुलाई 2011 के बाद से उत्पादन में दूसरी सबसे तेज वृद्धि की ओर इशारा करता है।लगातार चौथे महीने सेवा क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि देखी गई। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में, 50 से ऊपर के अंक का मतलब विस्तार होता है जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है।
देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
24 Aug 2026 10:12:39
Photo: MYogiAdityanath FB Page Live


