यहां कोरोना मरीजों के बेड पर कुत्ते फरमा रहे आराम!

यहां कोरोना मरीजों के बेड पर कुत्ते फरमा रहे आराम!

केंद्रपाड़ा/दक्षिण भारत। देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के कारण मरीजों को बेड मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ओडिशा के केंद्रपाड़ा से आए एक वीडियो में देखा गया कि कुछ कुत्ते कोविड वार्ड में आराम फरमा रहे हैं।

वे बिस्तर और वार्ड के फर्श पर बिल्कुल निश्चिंत होकर सो रहे हैं। वीडियो देखकर लगता है कि इन जानवरों को यहां से हटाए जाने का कोई खौफ ही नहीं है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोविड वार्ड कुत्तों के लिए मौज-मस्ती का अड्डा बन गया है। यह घटना जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) की है। इस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई और इसे सरकारी तंत्र की बेरुखी करार दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां चार से पांच कुत्ते आराम कर रहे थे और जो बेड वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, वे कोरोना संक्रमित महिला मरीजों के लिए हैं।

वीडियो पर देशभर में लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सीडीएमओ डॉ. अनीता पटनायक ने घटना की जांच के लिए कहा है। वहीं, वार्ड के सैनिटाइजेशन के आदेश दिए गए हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

पित्रोदा के बयान पर तेजस्वी सूर्या की कड़ी प्रतिक्रिया- 'टुकड़े-टुकड़े' मानसिकता को उजागर करता है पित्रोदा के बयान पर तेजस्वी सूर्या की कड़ी प्रतिक्रिया- 'टुकड़े-टुकड़े' मानसिकता को उजागर करता है
Photo: surya.tejasvi.ls FB page
बेंगलूरु: नए फैशन कलेक्शन के साथ आ रही है हाई लाइफ प्रदर्शनी
केनरा बैंक ने वित्तीय परिणाम जारी किए, निवल लाभ में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई
भारत की विविधता: पित्रोदा के बयान पर बोले अन्नामलाई- यह कांग्रेस की ... को दर्शाता है
प्रज्ज्वल मामला: डीके शिवकुमार ने वीडियो के प्रसार के लिए इस नेता पर लगाया गंभीर आरोप
भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?
'विरासत टैक्स' के बाद सैम पित्रोदा के बयान से शुरू हुआ एक और विवाद!