रोहिंग्या भारत में बस गए तो 10 कश्मीर और हो जाएंगे तैयार: रामदेव

रोहिंग्या भारत में बस गए तो 10 कश्मीर और हो जाएंगे तैयार: रामदेव

Baba Ramdev

रोहतक। भारत में विदेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर योगगुरु स्वामी रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि घुसपैठियों को बाहर निकाला जाए, क्यों​कि ये देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। रामदेव ने रोहिंग्याओं को गंभीर संकट माना है। उन्होंने कहा है​ कि ये लोग यहां बस गए तो भविष्य में 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगे। इनसे सुरक्षा को लेकर चुनौतियां पैदा हो जाएंगी।

Dakshin Bharat at Google News
रामदेव ने हरियाणा के रोहतक में कहा कि भारत में तीन से चार करोड़ लोग अवैध तरीके से निवास करते हैं। उन्हें गलत ट्रेनिंग भी दी गई है। वो यहां बस गए तो 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगे। स्वामी रामदेव ने एनआरसी को महत्वपूर्ण कदम माना है। उन्होंने देश में रहने वाले सभी घुसपैठियों को निकालने की बात कही। उन्होंने कहा कि चाहे बांग्लादेशी हो या पाकिस्तानी, रोहिंग्या हो या अ​मेरिकी, सभी अवैध घुसपैठियों को बाहर निकाल देना चाहिए।

रामदेव कहते हैं कि अवैध घुसपैठियों ने सुरक्षा का संकट पैदा किया है। चूंकि अभी तक कश्मीर की समस्या बरकरार है और हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि रोहिंग्याओं को बसने दिया तो ये कश्मीर जैसी समस्या 10 जगह पैदा कर देंगे। रामदेव ने देश की सुरक्षा के लिए यह जरूरी माना है कि सभी तरह के घुसपैठियों को निकाल बाहर किया जाए।

पिछले दिनों असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का ड्राफ्ट जारी होने के बाद यह काफी चर्चा में है। भाजपा ​नेताओं और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि देश से बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रोहिंग्याओं को निकाल देना चाहिए। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसके खिलाफ सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि एनआरसी से देश में रक्तपात और गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

ये भी पढ़िए:
– मुस्लिम युवक ने कांवड़ लाकर किया शिव का जलाभिषेक तो मस्जिद में पीटा, नहीं पढ़ने दी नमाज़
– भाजपा पर सवाल उठाते राहुल कर बैठे ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक
– सलमान ने कबूल किया फिटनेस चैलेंज, वीडियो में बॉडी बनाते दिखे ‘सुल्तान’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय