अंबानी की सुरक्षा का मामलाः एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया
On
अंबानी की सुरक्षा का मामलाः एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया
मुंबई/भाषा। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
अधिकारी ने बताया, ‘अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरन की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माने को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।’उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता का पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि माने को दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इन दोनों मामलों के संबंध में मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों – सचिव वाझे और रियाज काजी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
22 Jul 2026 13:23:06
Photo: IndianNationalCongress FB Page


