महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में बड़ी कार्रवाई, 13 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में बड़ी कार्रवाई, 13 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में बड़ी कार्रवाई, 13 नक्सली ढेर

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

मुंबई/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें 13 नक्सलियों के मारे जाने के समाचार हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार को तड़के पुलिस के सी-60 कमांडो द्वारा अंजाम दी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इस संबंध में गढ़चिरौली के पुलिस उप-महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि मुठभेड़ एटापल्ली के कोटमी के पास जंगल में सुबह हुई। यहां करीब साढ़े पांच बजे नक्सली इकट्ठे हुए थे। वे एक बैठक करना चाह रहे थे।

चूंकि पुलिस के पास इसकी खुफिया सूचना थी, इसलिए कार्रवाई की गई। संदीप पाटिल ने बताया कि ‘विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस के दल और सी-60 कमांडो ने जंगल में खोज अभियान शुरू किया।’

नक्सलियों ने पुलिस जवानों को अपनी ओर आता देख गोलीबारी की। इसके जवाब में कमांडो ने भी गोलीबारी की और कम से कम 13 नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक जारी रही। इस दौरान बाकी नक्सली भागकर जंगल में छिप गए।

ये पंक्तियां लिखे जाने तक सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए थे और बाकी नक्सलियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भाजपा-जद (एस) 1 सितंबर से कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकालेंगे भाजपा-जद (एस) 1 सितंबर से कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकालेंगे
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की कथित नाकामियों को उजागर करने के लिए भाजपा 1 से 10 सितंबर तक...
केजरीवाल ने भाजपा को पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना करने की चुनौती दी
यूपीआई के 10 साल: प्रधानमंत्री बोले- 'भारत की डिजिटल पेमेंट यात्रा में एक बड़ा मोड़'
संयम और सूझबूझ से नियंत्रित करें कीमतें
'एक देश, एक चुनाव' का प्रस्ताव 'असंवैधानिक' है: चिदंबरम
महाराष्ट्र: अमरावती के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 नवजातों की मौत
रक्षाबंधन: महिलाओं को 27-29 अगस्त तक बस में मुफ़्त सफ़र की सुविधा देगी योगी सरकार