जम्मू-कश्मीर: राजौरी में एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद
On
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद
जम्मू/दक्षिण भारत। राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी फौज ने गोलीबारी की थी।
एक रक्षा अधिकारी ने दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी फौज ने एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।बताया गया कि पाकिस्तानी फौज ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इससे नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हो गए।
सैन्य अधिकारी ने कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा ऋणी रहेगा।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
23 Aug 2026 17:22:11
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page


