बारामूला: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
On
बारामूला: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के क्रीरी में चक-ए-सालूसा इलाके में सुबह घेरेबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद सुरक्षा बलों में भी जवाबी कार्रवाई की और इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी की पहचान की जा रही है और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jul 2026 18:18:51
Photo: wangchuksworld Instagram


