एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया
On
एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया
जम्मू/भाषा। सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से 400 मीटर अंदर आ चुके एक समूह को सैनिकों ने सुबह करीब पांच बजकर 55 मिनट पर रोका, जिसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई।उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। उसके पास से एक एके 47 और दो मैगजीन बरामद हुई हैं।
अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक समूह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी थी। घटना पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


