मणिपुर के डॉक्टर को मिला जापान का ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ सम्मान

मणिपुर के डॉक्टर को मिला जापान का ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ सम्मान

इम्फाल/भाषा। मणिपुर के एक डॉक्टर को भारत में जापान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए वहां की सरकार ने ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ जापान की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धि के लिए किसी व्यक्ति को दिया जाता है। जापान के बादशाह मेइजी ने 1875 में इस सम्मान को शुरू किया था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पेशे से एलोपैथिक डॉक्टर और मणिपुर पर्यटन फोरम (एमटीएफ) के संस्थापक थांगजाम धबाली सिंह को बुधवार को जापान की सरकार ने ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन-गोल्ड एंड सिल्वर रेज’ से सम्मानित किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने द्वितीय विश्वयुद्ध के इम्फाल युद्ध की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कराया था जिसमें भारत में जापान के दूतावास के कई अधिकारियों समेत वहां के कई नागरिकों ने हिस्सा लिया था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा
Photo: IndianNationalCongress FB page
पहले आतंकी हमला होने पर कांग्रेस सरकार दुनियाभर में रोती थी, आज पाक रो रहा है: मोदी
जद (एस) के दर्जनभर विधायकों के पार्टी छोड़ने संबंधी कयासों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
कांग्रेस को एक और झटका, इस सीट से उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से कर दिया इन्कार!
दिल्ली की 200 स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम
ईडी ने यूट्यूबर एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया
रणनीति या मजबूरी?