जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकी ढेर, जवान शहीद
On
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकी ढेर, जवान शहीद
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया जबकि एक जवान शहीद हो गया।
सेना प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में जारी घुसपैठ-रोधी अभियान के दौरान सतर्क जवान खराब मौसम के बावजूद पांच आतंकियों का अब तक सफाया कर चुके हैं जो नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।’उन्होंने बताया कि इस अभियान में एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कालिया ने कहा कि अभियान जारी है। भारी बर्फ और दुर्गम क्षेत्र के चलते घायलों को निकालने में परेशानी आ रही है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Mar 2026 17:21:08
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...


