महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पहली मौत, भारत में मृतक संख्या हुई तीन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पहली मौत, भारत में मृतक संख्या हुई तीन

सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। कोरोना वायरस से संक्रमित मुंबई के 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई, जो दुबई यात्रा पर गया था। महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है जबकि भारत में संक्रमण से मौत का यह तीसरा मामला है।

Dakshin Bharat at Google News
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त प्रवीण परदेशी ने बताया कि मृतक का मुंबई के सरकारी कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के अलावा उसको स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं।

उन्होंने कहा, ‘मरीज को उच्च रक्तचाप और गंभीर निमोनिया था। उसके दम तोड़ने से पहले अचानक उसकी हृदय गति भी बेहद तेज हो गई थी।’ परदेशी ने कहा कि उसकी मौत का कारण केवल कोविड-19 को बताना गलत होगा।

मृतक उपनगरीय घाटकोपर का रहना वाला और दुबई यात्रा पर गया था। सबसे पहले 13 मार्च को उसे हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर अगले ही दिन उसे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार व्यक्ति के कुछ करीबी रिश्तेदारों और हिंदुजा अस्पताल के कुछ कर्मियों को भी पृथक किया गया है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक 38 मामले सामने आए हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान