मध्य प्रदेश: महिला ने दो सिर, तीन हाथ वाले बच्चे को दिया जन्म
On
मध्य प्रदेश: महिला ने दो सिर, तीन हाथ वाले बच्चे को दिया जन्म
विदिशा (मध्यप्रदेश)/भाषा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक अस्पताल में 23 वर्षीया महिला ने दो सिर एवं तीन हाथ वाले एक बच्चे को जन्म दिया है।
विदिशा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन संजय खरे ने सोमवार को बताया कि बबीता अहिरवार ने विदिशा जिला अस्पताल में शनिवार को एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके दो सिर, तीन हाथ और चार पंजे हैं। इस बच्चे का वजन 3.3 किलोग्राम है।महिला के पति जसवंत अहिरवार ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया, लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे बेहतर उपचार के लिए भोपाल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
जसवंत ने बताया कि उसने पिछले साल बबीता से शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। जसवंत मजदूरी का काम करता है और विदिशा से करीब 60 किलोमीटर दूर सूजा गांव का रहने वाला है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Apr 2026 13:25:04
Photo: @BJP4India X account


