हैदराबाद: मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज

हैदराबाद: मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी

हैदराबाद/भाषा। हैदराबाद में पिछले महीने एक महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर ‘हमला’ करने का मामला दर्ज किया गया है। इन चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश), धारा 176 और भारतीय शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के साथ गए पुलिस दल के प्रभारी की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम का शनिवार को उस स्थान पर जाने का कार्यक्रम है जहां मुठभेड़ हुई थी।

गौरतलब है कि 25 वर्षीया महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के सभी चारों आरोपी शुक्रवार तड़के यहां चट्टनपल्ली में उस समय पुलिस की जवाबी गोलीबारी में मारे गए जब उन्हें पीड़िता का फोन और मामले से जुड़े अन्य सामान बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था।

साइबराबाद पुलिस ने बताया था कि दो आरोपियों ने उनके हथियार छीनकर उन पर गोलियां चलाईं और बाकी के आरोपियों ने पत्थर तथा डंडों से हमला किया जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

महबूबनगर जिले के सरकारी जिला अस्पताल में चारों आरोपियों का पोस्टमार्टम किया गया और उसकी वीडियोग्राफी की गई। 20 और 26 साल की आयु के बीच के चारों आरोपियों को महिला का बलात्कार करने और उसका गला घोंटकर तथा बाद में उसे जलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसाकर रखना इंडि गठबंधन वालों का मकसद है: मोदी देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसाकर रखना इंडि गठबंधन वालों का मकसद है: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद और इंडि गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र...
मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया: शाह
तृणकां घुसपैठियों को बसाती है, कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक को बांटने की बात कर रही है: मोदी
उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से डाले गए वोटों का वीवीपैट से क्रॉस-सत्यापन की मांग वाली याचिका खारिज की
कर्नाटक में आज हो रहा मतदान, गृह मंत्री ने इतनी सीटें जीतने का भरोसा जताया
लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर हो रहा मतदान
घोर उपेक्षा