महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
On
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
नागपुर/भाषा। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर नरकसा वन क्षेत्र में हुई। उस वक्त महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के कमांडोज इलाके में गश्त कर रहे थे।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुष्ट सूचना पर सुरक्षाकर्मी वन क्षेत्र में गए थे और नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से बड़ी संख्या में रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें मिली हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


