महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

सांकेतिक चित्र

नागपुर/भाषा। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर नरकसा वन क्षेत्र में हुई। उस वक्त महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के कमांडोज इलाके में गश्त कर रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुष्ट सूचना पर सुरक्षाकर्मी वन क्षेत्र में गए थे और नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से बड़ी संख्या में रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें मिली हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की