फडणवीस ने पुणे में दीवार ढहने की घटना की जांच के दिए आदेश
On
फडणवीस ने पुणे में दीवार ढहने की घटना की जांच के दिए आदेश
मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में दीवार गिरने की घटना में शनिवार को गहन जांच के आदेश दिए। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है।
फडणवीस ने ट्वीट किया, पुणे के कोंढवा में दीवार ढहने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुन कर दुखी हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुणे के कलेक्टर को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दी जाए।
पुणे में एक आवासीय परिसर की दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Jul 2026 18:19:01
Photo: nissan Instagram account


