आरक्षित सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, सपा-बसपा गठबंधन नहीं रोक पाया मोदी का विजय रथ

आरक्षित सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, सपा-बसपा गठबंधन नहीं रोक पाया मोदी का विजय रथ

भारतीय जनता पार्टी

लखनऊ/उप्र। लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 17 सीटों में से 14 पर भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल-सोनेलाल ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक उत्तरप्रदेश की 17 आरक्षित सीटों में से नगीना तथा लालगंज सीटें बसपा के खाते में गई हैं।

नगीना सीट पर बसपा प्रत्याशी गिरीश चन्द्र ने भाजपा के यशवंत सिंह को हराया। वहीं, लालगंज सीट से बसपा की संगीता आजाद ने नीलम सोनकर को पराजित किया। शेष 15 आरक्षित सीटें भाजपा के नाम रहीं। मछलीशहर सीट पर बसपा के त्रिभुवन राम को 181 मतों के बेहद मामूली अंतर से भाजपा के भोलानाथ के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।

बुलंदशहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के योगेश वर्मा को दो लाख 90 हजार 57 मतों से हराया। बाराबंकी सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के राम सागर रावत को एक लाख 10 हजार 140 मतों से हराया।

हाथरस सीट से भाजपा के राजवीर दिलेर ने सपा के रामजी लाल सुमन को दो लाख 60 हजार 208 मतों से पराजित किया। शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अमर चंद्र जौहर को दो लाख 68 हजार 418 वोटों से परास्त किया।

हरदोई सीट से भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की उषा वर्मा को एक लाख 32 हजार 474 वोटों से हराया। मिश्रिख सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के डॉक्टर नीलू सत्यार्थी को एक लाख 672 मतों से हराया।

मोहनलालगंज सीट से मौजूदा भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सीएल वर्मा को 90 हजार 229 वोटों से हराया। इटावा सीट पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भाजपा उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के कमलेश कुमार को 64 हजार 437 मतों से पराजित किया।

कौशाम्बी से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के इंद्रजीत सरोज को 38 हजार 722 मतों से पराजित किया। बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवर लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया।

आगरा सीट से भाजपा के सत्यपाल सिंह बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज कुमार सोनी को दो लाख 11 हजार 546 मतों से हराया। रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54 हजार 336 मतों से हराया।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

जनता ने '300 पार' करवाया तो हमने धारा-370 समाप्त कर दी, 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी: शाह जनता ने '300 पार' करवाया तो हमने धारा-370 समाप्त कर दी, 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी: शाह
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक रामलला को टेंट में बैठाकर रखा
हुब्बली की कॉलेज छात्रा से बर्बरता, पूर्व सहपाठी ने कई बार चाकू मारकर जान ली
पाक में चीनियों के बाद जापानी निशाने पर, हमलावर ने वाहन के पास जाकर खुद को उड़ाया!
वायनाड में बोले नड्डा- 'राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की परवाह नहीं है'
भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है: मोदी
लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में हो रहा मतदान, लोगों में भारी उत्साह
इजराइली 'कार्रवाई' में निशाने पर थे ईरानी परमाणु ठिकाने? आया बड़ा बयान