प्रियंका गांधी के रोड शो में एक घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, महिला ने तोड़ा दम

प्रियंका गांधी के रोड शो में एक घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, महिला ने तोड़ा दम

प्रियंका वाड्रा

लखनऊ/दक्षिण भारत। चुनावी मौसम में विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक और नेता अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए रोड शो और रैलियों में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इससे आम जनता को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। यहां कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं। इस दौरान कथित रूप से जाम में फंसने के कारण एक महिला की मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, यहां कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में रोड शो के कारण यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई थी। एंबुलेंस को भी आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला जिससे एक बीमार महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यदि एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ता दिया जाता तो महिला को अस्पताल ले जाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती थी और उसकी जान भी बच सकती थी।

परिजनों ने बताया कि रोड शो के कारण एंबुलेंस करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। इस दौरान अजीतपुर निवासी रामकली (62) की तबीयत बिगड़ती गई। उन्हें रविवार को सीने में दर्द महसूस हुआ था जिसके बाद अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में रोड शो के चलते लंबे जाम के कारण एंबुलेंस फंसी रही। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते रामकली ने आखिरी सांस ली।

बता दें कि राजनीतिक गतिविधियों और धरना-प्रदर्शन के कारण पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जब मरीज की बीच रास्ते में ही मृत्यु हो गई। अक्सर ऐसे कार्यक्रमों के जरिए नेता शक्ति का प्रदर्शन करते हैं और ज्यादा से ज्यादा वाहन और कार्यकर्ताओं को एकत्रित करते हैं। इससे आम जनजीवन प्रभावित होता है। प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती होती है। ऐसे हालात में एंबुलेंस जैसे वाहनों को प्राथमिकता के साथ निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। राजनीतिक दलों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं उनका शक्ति प्रदर्शन किसी की सांसें न छीन ले।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए