काल बनकर आ​ई बारिश, उत्तर प्रदेश में अब तक 49 की मौत, कई नदियां उफान पर

काल बनकर आ​ई बारिश, उत्तर प्रदेश में अब तक 49 की मौत, कई नदियां उफान पर

Heavy Rain in UP Delhi Uttarakhand

अब तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में 49 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली में कई स्थानों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश हुई है। इससे सामान्य जनजीवन बाधित हो रहा है। उत्तर प्रदेश में बारिश कई लोगों के लिए काल बनकर आई। अब तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में 49 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली में कई स्थानों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। वहीं उत्तराखंड में बादल पहले ही काफी तबाही मचा चुके हैं। वहां भी कई स्थानों पर पानी भर गया है और नदियां उफान पर हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार रात को एक मकान गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। ये लोग रात को अपने घर में सो रहे थे। तभी पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। इससे वे मलबे में दब गए, जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव बाहर निकलवाए हैं। सहारनपुर में बरसात के बाद सड़क पर पेड़ गिर गया था। इससे एक बाइक टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई थे।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आगरा और मेरठ में छह-छह, मैनपुरी में चार लोग मारे गए। इसके अलावा कासगंज में तीन लोगों की मौत की खबर है। बागपत, बरेली और बुलंदशहर में दो-दो लोग मारे गए। इसके अलावा दूसरे जिलों में हुई घटनाओं के बाद मृतकों की कुल संख्या 49 तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं​ कि वे राहत कार्यों के लिए तैयार रहें, अधिकारी प्रभावित इलाकों का दौरा करें और राहत कार्यों में तेजी लाएं। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जरूर पढ़ें:
– इस हिंदू नेता की जीत को इमरान भी नहीं रोक पाए, कट्टरपंथियों को दी करारी शिकस्त
– जब कश्मीर मांगने आए मुशर्रफ की अब्दुल कलाम ने लगा दी क्लास! जानिए फिर क्या हुआ
– यह ख़बर पढ़ने के बाद कर लेंगे गोलगप्पे खाने से तौबा, इस शहर में लग गई रोक

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News