राज बब्बर ने पद से इस्तीफा दिया

राज बब्बर ने पद से इस्तीफा दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने मंगलवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन अगले प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति तक वह अपने पद पर कार्य करते रहेगे। बब्बर ने बुधवार को सुबह बताया कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा कल रात ही भेज दिया है लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जो चाहता है वह मैने कर दिया। पार्टी ने वर्ष २०१९ में आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश की कमान किसी ब्राह्मण नेता को सौंपने के लिए उनसे इस्तीफा लिया है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रचार अभियान समन्वय करने वाले व्यक्ति को इस महत्वपूर्ण पद पर लगाने की संभावना है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात