
नव कर्नाटक के लिए भाजपा को जिताएं : शिवराज
नव कर्नाटक के लिए भाजपा को जिताएं : शिवराज
हावेरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक की जनता का आव्हान करते हुए रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगामी विधानसभा चुनाव में जीताकर ही नव कर्नाटक का निर्माण किया जा सकता है। चौहान कर्नाटक के हावेरी जिले में आम सभा को संबोधित कर रहे थे। चौहान कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यू इंडिया बनाने के लिए न्यू कर्नाटक बनाना होगा। न्यू कर्नाटक के लिये भाजपा की सरकार ही एकमात्र तरीका है। कांग्रेस की सरकार में तो भ्रष्टाचार और बदहाली ही होती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में परिवर्तन की लहर दिख रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक को बर्बाद कर दिया है। यहां लूट मची है। यहां की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कर्नाटक को विकास की दौ़ड में बहुत पीछे कर दिया है।उन्होंने कहा कि यहां किसान, आमजन, महिलाएं सबका हाल बेहाल हैं। यहां की खनिज संपदा पर माफियाओं का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में खनिज संसाधनों का उपयोग जनता की भलाई के लिए हो रहा है। रेत खनन का अधिकार पंचायतों को देकर ग्रामीणों को रोजगार और राहत दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की राज्य सरकार किसानों का कोई ख्याल नहीं रख रही। उल्लेखनीय है कि विगत दो नवम्बर से कर्नाटक में भाजपा द्वारा परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। समापन आगामी २८ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेंगलूरु में आयोजित आमसभा में होगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List