पार्टी के निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी को महत्व : राहटकर

पार्टी के निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी को महत्व : राहटकर

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि देश में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें लिए जाने वाले हर निर्णय में महिलाओं की भागीदारी को महत्व दिया जाता है।राहटकर ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें आरक्षण देने की शुरुआत की थी और इसके बाद ही संगठन में महिलाओं को ३३ प्रतिशत की भागीदारी दी गई है और पंजाब में तो यह भागीदारी पचास प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू नही होने के बावजूद भी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढी है। देश के आगामी चुनावों में महिलाओं के टिकट वितरण के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हर चुनावों में महिलाओं को टिकट दिए गए है और आगे भी इसमें वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक सा़ढे ग्यारह करो़ड सदस्य संख्या वाली भाजपा में तीन करो़ड से अधिक महिलाएं पार्टी की सदस्य है और अब बूथ स्तर तक महिलाओं की पहुंच हो गई है। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार के तीन वर्ष को बेमिसाल बताते हुए कहा कि इन तीन वर्षों में महिला कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है जिससे महिलाओं के जीवन में सुधार हुआ है। केन्द्र सरकार की महिलाओं के उत्थान के लिए शुरू की गई उज्जवला योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक तीन करो़ड महिलाओं को गैस कनैक्शन उपलब्ध करा दिए गए है और आगामी दो वर्ष में यह संख्या पांच करो़ड तक हो जाएगी। इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढाओं, प्रसूताओं, कामकाजी महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है। देश में किसानों की लगातार बिगडती स्थिति के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशीन है और किसानों के कल्याण के लिए कई निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना, मुद्रा स्वास्थ्य योजना और प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को मिलने वाले मुआवजे में नए प्रावधान करना इसका ज्वलंत प्रमाण है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download