बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का निधन

बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का निधन

बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का निधन

अंकुर भाटिया। फोटो स्रोत: बर्ड ग्रुप फेसबुक पेज।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 48 साल के थे। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी स्मृति भाटिया और दो बच्चे – अर्नव और साइना हैं।

भाटिया ने अपनी कुशल रणनीति से कंपनी को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। उनके निधन के समाचार से कर्मचारियों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाटिया अपने कर्मचारियों के बीच खासे लोकप्रिय थे। उन्होंने समय के साथ उद्योग में तकनीक का इस्तेमाल कर रोजगार के अनेक अवसरों का सृजन किया।

भाटिया को भारतीय पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। वे साल 1994 में भारतीय उपमहाद्वीप में ट्रैवल टेक ब्रांड एमॅड्यूस लाए, जो वर्तमान में एयरलाइंस और ट्रैवल एयरलाइंस को ट्रैवल टेक्नोलॉजी की पेशकश करने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

कार्यकारी निदेशक के रूप में, भाटिया ने बर्ड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज के तहत आतिथ्य क्षेत्र में समूह के विकास का नेतृत्व किया। उन्होंने इस क्षेत्र में नए और विश्व स्तरीय आतिथ्य मानक स्थापित किए। उन्हें गुरुग्राम में भारत का पहला प्राकृतिक इनडोर आइस-स्केटिंग रिंक और कैफे – आईस्केट लॉन्च करने का श्रेय भी दिया जाता है। अंकुर भाटिया को उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement