प. बंगाल में 8 चरण में चुनाव कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

प. बंगाल में 8 चरण में चुनाव कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

प. बंगाल में 8 चरण में चुनाव कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

उच्चतम न्यायालय। स्रोत: Supreme Court of India Website

नई दिल्ली/भाषा। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में आठ चरण में विधानसभा चुनाव कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने और भाजपा एवं उसके नेताओं को चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारों का इस्तेमाल करने से रोकने का अनुरोध करने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद याचिका खारिज की। पीठ ने शुरुआत में याचिकाकर्ता एवं वकील एमएल शर्मा से कहा कि वह कलकत्ता उच्च न्यायालय के पास जाएं।

शर्मा ने पीठ से कहा, ‘मैंने एक फैसले को आधार बनाया है। यह चुनाव संबंधी याचिका नहीं है। एक दल धार्मिक नारों का इस्तेमाल कर रहा है। मुझे उच्च न्यायालय क्यों जाना चाहिए?’ पीठ ने शर्मा से कहा, ‘आप अभियोग का अनुरोध कर रहे हैं। हम ऐसा आदेश कैसे पारित कर सकते हैं? चुनाव संबंधी याचिका पर अभियोग का अधिकार केवल उच्च न्यायालय के पास है।’

जब याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत के 1978 के आदेश का जिक्र किया, तो पीठ ने उसे फैसले का पैरा दिखाने को कहा। पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रचार मुहिम में कदाचार संबंधी यचिका की सुनवाई कर सकती है।

शर्मा ने कहा कि मामले की सुनवाई कल यानी बुधवार को की जाए और पीठ ने कहा, ‘हम इसे बार-बार नहीं पढ़ सकते, इसे अभी पढ़िए।’ पीठ ने कहा, ‘ठीक है, हम आपसे सहमत नहीं हैं। याचिका खारिज की जाती है।’

याचिका में न्यायालय से आयोग को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया था कि वह राज्य में आठ चरण में विधानसभा चुनाव नहीं कराए, क्योंकि इससे संविधान के अनुच्छेद 14 (समता के अधिकार)और अनुच्छेद 21 (जीने के अधिकार) का उल्लंघन होता है।

निर्वाचन आयोग ने 26 फरवरी को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में होने वाले चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी। पश्चिम बंगाल में जहां 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होंगे वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को चुनाव होंगे। असम में तीन चरणों में चुनाव होने हैं।

याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया था कि वह पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाने को लेकर सीबीआई को मामला दर्ज करने का निर्देश दे। याचिका में कहा गया था कि ‘जय श्री राम और अन्य धार्मिक नारे लगाने से वैमनस्य फैल रहा है’। यह भारतीय दंड संहिता और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अपराध है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है: नितिन नबीन भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है: नितिन नबीन
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन...
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
जांच के बाद डीजीपी रामचंद्र राव को बर्खास्त कर सकते हैं: परमेश्वर
सबरीमाला सोना मामला: ईडी ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मारे छापे
इतिहास न भूलें, एकजुट रहें
सिद्दरामय्या और मैंने चर्चा की है, हर चीज़ के लिए समय होता है: डीके शिवकुमार
एसआईआर: उच्चतम न्यायालय ने प. बंगाल में इन लोगों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया