आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
On
आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’
भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री कई बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी।इसके बाद 24 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। बाद के ‘राष्ट्र के नाम’ अपने संबोधनों में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
23 Aug 2026 17:22:11
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page


