प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को गढ़ने के उनके प्रयासों के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्र निर्माण और छात्रों को गढ़ने में हमारे मेहनती शिक्षकों के योगदान के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों के अतुलनीय प्रयासों के लिए हम उनका आभार जताते हैं।’

इस अवसर पर मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों से बेहतर कौन देश के भव्य इतिहास से हमारे जुड़ाव को और गहरा कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले रविवार के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के उस अंश को भी साझा किया जिसमें उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाने का आग्रह किया था।

अपने संबोधन में उन्होंने गुमनाम नायकों की कहानी सामने लाने के लिए शिक्षकों से इसके लिए तैयारी शुरू करने और एक माहौल बनाने की दिशा में काम शुरू करने का आह्वान किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला