25 मई से उड़ेंगे विमान: घरेलू उड़ानों के लिए किराया, सामान समेत ये दिशा-निर्देश जारी

25 मई से उड़ेंगे विमान: घरेलू उड़ानों के लिए किराया, सामान समेत ये दिशा-निर्देश जारी

विमान.. सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। घरेलू यात्री उड़ान सेवा 25 मई से फिर शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को विमानन कंपनियों, हवाईअड्डों, यात्रियों तथा अन्य पक्षकारों के लिए हवाई किराए से लेकर बैग की संख्या तय करने समेत कई दिशा-निर्देश जारी किए।

Dakshin Bharat at Google News
मंत्रालय ने कहा कि वह हवाई किराए की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा निर्धारित करेगा और विमानन कंपनियों को कोविड-19 महामारी के दौर में इनका पालन करना होगा। उसने कहा, ‘शुरुआत वाले दिन (25 मई को) सीमित परिचालन (लगभग एक तिहाई) की अनुमति होगी।’

मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले हवाईअड्डे पहुंचना होगा और वेब चेक-इन करा चुके यात्रियों को ही टर्मिनल में प्रवेश दिया जाएगा। उसने कहा कि केवल एक चेक-इन बैग ले जाने की इजाजत होगी और विमानों में एयरलाइन कंपनियां खान-पान की सुविधा नहीं देंगी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से व्यावसायिक यात्री उड़ानों का संचालन निलंबित है। दिशा-निर्देशों में कहा गया कि यात्रियों को हवाईड्डे पर धीमी गति का सामना करना पड़ सकता है इसलिए वे ऐन वक्त पर पहुंचने से बचें।

इसमें कहा गया, ‘वर्तमान हालात के मद्देनजर यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश के वक्त सुरक्षा उपकरणों को पहनना होगा। उन्हें पूरी यात्रा के दौरान मास्क पहनकर रखना होगा।’ इनमें कहा गया कि निषिद्ध क्षेत्रों में रह रहे लोगों को यात्रा नहीं करनी चाहिए। कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों को यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी।

मंत्रालय ने दिशा-निर्देशों में कहा, ‘यात्रियों से उम्मीद की जाती है वे आरोग्य सेतु एप के जरिए अपनी सेहत के बारे में प्रमाणित करें अथवा स्व-घोषणा पत्र भरें।’ इसमें कहा गया है कि बुजुर्ग लोग जिन्हें सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं, गर्भवती महिलाओं तथा सेहत संबंधी अन्य परेशानियों से गुजर रहे लोगों को हवाई यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, विमान के उड़ान समय से 60 मिनट पहले यात्रियों की बोर्डिंग शुरू हो जाएगी और प्रस्थान समय से 20 मिनट पहले बोर्डिंग गेट बंद हो जाएगा। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को घोषणा की कि घरेलू यात्री उड़ानों को 25 मई से क्रमिक तरीके से बहाल किया जाएगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है