कोरोना वायरस: रेलवे ने 85 ट्रेनें रद्द कीं, जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

कोरोना वायरस: रेलवे ने 85 ट्रेनें रद्द कीं, जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

भारतीय रेल.. सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और सीटें खाली रहने के कारण 85 ट्रेनें मंगलवार को रद्द कर दीं। अधिकारियों ने मंगलवार जोनल रेलवे के कैटरिंग स्टाफ के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि बुखार, खांसी, नाक बहने या सांस लेने में कठिनाई होने वाले किसी भी कर्मचारी को भारतीय रेलवे में खान-पान का जिम्मा देखने के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों के मुताबिक, मध्य रेलवे ने 23 ट्रेनें, दक्षिण मध्य रेलवे ने 29 ट्रेनें कीं, पश्चिमी रेलवे ने 10 ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने नौ ट्रेने रद्द की हैं। इसके अलावा पूर्वी तट और उत्तर रेलवे ने पांच-पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया और उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द किया। इस सूची में कुछ लोकप्रिय लंबे रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

एहतियाती उपाय के रूप में पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे जैसे रेलवे ज़ोनों ने प्लेटफ़ॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि की है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों को प्लेटफार्म पर आने से रोका जा सके। आदेश में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों की अच्छे से पैकिंग की जानी चाहिए और जहां तक संभव हो, खुली हुई वस्तुओं के उपयोग से बचना चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज ने 'सुगम' लॉन्च किया दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज ने 'सुगम' लॉन्च किया
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज ने 'प्रोजेक्ट सुगम' लॉन्च किया है। यह भारत का पहला ऐसा इनडोर...
क्रांति या भ्रांति?
गांधीजी का रास्ता आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 100 साल पहले था: सोनम वांगचुक
ऑनलाइन नीट पर नीलेकणि की अगुवाई वाली टास्क फोर्स क्या सुझाव देती है, यह देखेंगे: उच्चतम न्यायालय
छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ़ विपक्ष ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया
कॉकरोच जनता पार्टी के बाद आ गई ई20 जनता पार्टी!
प्रधानमंत्री ने ध्यान भटकाने के लिए परीक्षा सुधार पैनल की घोषणा की है: कांग्रेस