फांसी रुकवाने का पैंतरा? निर्भया कांड के दोषी की पत्नी ने मांगा तलाक

फांसी रुकवाने का पैंतरा? निर्भया कांड के दोषी की पत्नी ने मांगा तलाक

निर्भया मामले में दोषी अक्षय कुमार

कहा- नहीं कहलाना चाहती ‘बलात्कारी की विधवा’

औरंगाबाद (बिहार)/भाषा। निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दोषियों में से एक दोषी की पत्नी ने यहां अदालत में तलाक की याचिका दायर करते हुए कहा है कि वह ‘बलात्कारी की विधवा’ नहीं कहलाना चाहती।

Dakshin Bharat at Google News
औरंगाबाद के नबीनगर ब्लॉक के रहने वाले दोषी अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता देवी मंगलवार को परिवार अदालत में पहुंची। याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की संभावना है।

पुनीता के वकील मुकेश कुमार सिंह के अनुसार, कानून में एक प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति यौन उत्पीड़न का दोषी पाया जाता है तो उसकी पत्नी उससे तलाक मांग सकती है।

ठाकुर की पत्नी अभी तक यह कहती आई थी कि उसका पति ‘निर्दोष’ है और उसे 16 दिसंबर, 2012 को नई दिल्ली में चलती बस में हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में फंसाया गया है।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह तलाक याचिका दोषी की फांसी की सजा को टालने की एक और ‘साजिश’ है। मामले के चारों दोषियों को फांसी देने के लिए 20 मार्च की तिथि तय की गई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय