दिल्ली: दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में मृत पाए गए आईबी कर्मचारी, नाले में मिला शव
On
दिल्ली: दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में मृत पाए गए आईबी कर्मचारी, नाले में मिला शव
नई दिल्ली/भाषा। गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) का एक कर्मचारी उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार को एक नाले में मृत पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय अंकित शर्मा मंगलवार से लापता थे और उनके पथराव में मारे जाने की आशंका है।
शर्मा का शव ऑटोप्सी के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। अंकित शर्मा के भाई अंकुर ने बताया, ‘वह मंगलवार को शाम करीब 5:30 बजे घर से गए थे और तब से लापता थे।’ मंगलवार शाम को चांद बाग और अन्य इलाकों में भीड़ ने पथराव किया और कई दुकानों, मकानों को आग के हवाले कर दिया।नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए 22 लोगों में शामिल शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। उनके पिता दिल्ली पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के रूप में सेवारत हैं। शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Jan 2026 15:37:54
Photo: Google Map


