दिल्ली हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा सीबीएसई
On
दिल्ली हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा सीबीएसई
नई दिल्ली/भाषा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में परीक्षा में नहीं बैठ पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इसके लिए बोर्ड ने शहर में मौजूदा स्थिति के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है।
सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों से 10वीं और 12वीं के ऐसे सभी छात्रों की जानकारी सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने को कहा है जो दिल्ली में खराब हालत के चलते अब तक परीक्षा में नहीं बैठ पाए हैं।’उन्होंने कहा, ‘छात्रों का तनाव कम करने के लिए बोर्ड इन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि जल्द अधिसूचित की जाएगी।’ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jul 2026 13:07:16
Photo: cockroachjantaparty Instagram


