दिल्ली विधानसभा चुनाव: रुझानों में मनीष सिसोदिया भाजपा प्रत्याशी से पिछड़े
On
दिल्ली विधानसभा चुनाव: रुझानों में मनीष सिसोदिया भाजपा प्रत्याशी से पिछड़े
नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पिछड़ गए हैं।
चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 8,277 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 1,576 मतों से पीछे चल रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एससी वत्स से 3159 से आगे चल रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार कुल 70 सीटों में से आप 58 और भाजपा 12 पर आगे चल रही है। आप ने 2015 विधानसभा चुनाव में 67 सीटें अपने नाम की थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
23 Jan 2026 09:44:54
नेताजी ने चरित्र निर्माण पर बहुत जोर दिया था


