भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1,400 से अधिक संभावित उम्मीदवारों के नामों का चयन किया
On
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1,400 से अधिक संभावित उम्मीदवारों के नामों का चयन किया
नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली भाजपा की चुनाव समिति ने शनिवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए 1,400 से अधिक संभावित उम्मीदवारों का चयन किया। दिल्ली की 70 सीटों के लिये आठ फरवरी को चुनाव होना है।
चुनाव समिति के एक सदस्य ने कहा कि शाम को शुरू हुई बैठक कई घंटे चली, जिसमें टिकट के इच्छुक लोगों के नामों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से औसतन 15-20 नाम सामने आए…1,400 से अधिक नामों का चयन किया गया है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होगी। आठ फरवरी को मतदान होगा जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Jan 2026 18:09:52
Photo: @DKShivakumar X account


