लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरावने होंगे अगले थलसेना प्रमुख
On
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरावने होंगे अगले थलसेना प्रमुख
नई दिल्ली/भाषा। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरावने अगले थलसेना प्रमुख होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल नरावने वर्तमान में थलसेना के उपप्रमुख हैं।
सूत्रों ने बताया कि नरावने की नियुक्ति को उच्चतम स्तर से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने नियुक्ति में वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है।थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस पद पर तीन साल रहने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाए जाने की उम्मीद है।
सितंबर में थलसेना उपप्रमुख बनने से पहले नरावने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन से लगती भारत की लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करती है। नरावने को जून 1980 में सातवीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में कमीशन मिला था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Jul 2026 16:28:31
Photo: jansuraajofficial Instagram account


