राहुल, मनमोहन और सोनिया ने एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी

राहुल, मनमोहन और सोनिया ने एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली/भाषाकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सिंह और सोनिया ने तिवारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तिवारी का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह ९३ वर्ष के थे। तिवारी केंद्र में कई बार मंत्री रहे थे और उन्होंने वित्त एवं विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाला था। वह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे थे। वह २००२-२००७ तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
यह एक बहु-विषयक प्रदर्शनी है
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'