राज्यपाल संविधान का गला घोंट रहे हैं : अमरिंदर

राज्यपाल संविधान का गला घोंट रहे हैं : अमरिंदर

चंडीग़ढ/भाषा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने संविधान को तो़डने – मरो़डने के लिए गुरुवार को कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की आलोचना की। वाला को आरएसएस का राज्यपाल करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वाला ने भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) में अपने राजनीतिक आकाओं की इच्छा का पालन करने में भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति का नरसंहार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा, राज्यपाल ने जिस तरीके से भाजपा को समय दिया वह निराशाजनक है ताकि विपक्ष को तो़डा जा सके और खरीद-फरोख्त हो सके। आरएसएस के राज्यपाल से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि पिछले २४ घंटे के प्रकरण देश के लिए काफी खतरनाक हैं। उन्होंने कहा, हम नहीं चाहते कि भारत पाकिस्तान की तरह बने जहां तानाशाह और सेना हर कदम पर लोकतंत्र का गला घोंटते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'