पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाई उर्वरक घोटाले में शामिल : जावड़ेेकर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाई उर्वरक घोटाले में शामिल : जावड़ेेकर

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई पर भाजपा ने सोमवार को उर्वरक घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। संप्रग शासनकाल में एक घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने कहा है कि उनकी कंपनी ने कथित तौर पर सब्सिडी आधारित उवर्क का निर्यात किया जो घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जाव़डेकर ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। मीडिया की खबरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि म्यूरेट पोटाश उर्वरक को देश के किसानों के उपयोग के लिए आयात किया गया था और इसे गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत की कंपनी ने संप्रग शासनकाल में निर्यात कर दिया जिसपर केन्द्र से सब्सिडी मिली हुई थी। जावडेकर ने कहा, यह सब्सिडी चोरी का स्पष्ट मामला है और यह सब २००७ से २००९ के दौरान हुआ जब केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार सत्ता में थी और उस समय गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सस्ती दर पर उर्वरक का निर्यात किया गया, उससे संदेह होता है कि यह धन शोधन का मामला हो सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह उर्वरक घोटाला उस समय सामने आया जब सीमा शुल्क अधिकारियों ने इसकी खेप को पक़डा। उन्होंने कहा एक तरफ कांग्रेस किसानों और उनसे जु़डे मुद्दों की बात करती है जबकि इस पार्टी के गुजरात मामलों के प्रभारी के रिश्तेदार पर किसानों की सब्सिडी की चोरी के आरोप हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download