अब सिर गिनाकर रचा जाएगा इतिहास : कालवी

अब सिर गिनाकर रचा जाएगा इतिहास : कालवी

जयपुर । संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ’’पद्मावती’’ को लेकर श्री राजूपत करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि राजपूतों ने सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर इतिहास दोहराया जाएगा।कालवी ने बुधवार को जयपुर के राजपूत सभा भवन में फिल्म ’’पद्मावती’’ की रिलीज डेट १ दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया और सख्त लहजे में निर्माताओं से फिल्म को रिलीज नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राजपूत अनुशासन से जीवन व्यतीत करता है, लेकिन उसके शांत स्वाभाव को गलत नहीं समझा जाए। कोटा के मॉल में ’’पद्मावती’’ का ट्रेलर दिखाने पर हुई तो़डफो़ड को लेकर कालवी ने कहा कि धैर्यशील राजपूत युवा सुनवाई नहीं होने पर अब गैर अनुशासित होने को मजबूर होने लगे हैं, इसे चेतावनी समझा जाए।ख्रर्‍्यझ्·र्ैंय् द्धष्ठट्टर्‍ ज्स्फ्र्‍, ध्ष्ठ्य·र्ैंद्म द्बस्र र्फ्ष्ठ फ्द्बद्वय्र्य्ंर्रैंख्य् द्मब्र्‍्र वहीं ’’पद्मावती’’ व संजय लीला भंसाली के समर्थन में आई फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण जब बैडमिंटन खेलते थे, तो मैं बासकेट बॉल खेला करता था। इसलिए वे तब से उस परिवार को जानते हैं। वह (दीपिका) मेरी बेटी जैसी है, लेकिन मैं उसको पुन: समझाउंगा नहीं।साथ ही संजय लीला भंसाली के समर्थन में पूरे बॉलीवुड से आई प्रतिक्रिया पर कालवी ने तंज कसते हुए कहा कि जो प्रतिदिन शौहर बदलते हैं, उन्हेंं क्या पता कि जौहर क्या होता है? गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। भंसाली पर आरोप है कि उन्होंने इतिहास के साथ छे़डछा़ड करते हुए इस फिल्म का निर्माण किया है। मंगलवार को कोटा के मॉल में स्थित सिनेमा हॉल में ’’पद्मावती’’ का ट्रेलर दिखाने पर तो़डफो़ड की गई और पथराव भी हुआ था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर