येडियुरप्पा ने अच्छा काम किया है: जेपी नड्डा
On
येडियुरप्पा ने अच्छा काम किया है: जेपी नड्डा
पणजी/भाषा। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को किसी तरह के नेतृत्व संकट से इन्कार किया और कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने अच्छा काम किया है।
नड्डा ने अपने दो दिवसीय गोवा दौरे के आखिरी दिन संवाददाताओं से कहा, ‘येडियुरप्पा ने अच्छा काम किया है। कर्नाटक अच्छा कर रहा है। येडियुरप्पा अपने तरीके से चीजों का ध्यान रख रहे हैं।’यह पूछे जाने पर कि क्या दक्षिणी राज्य में नेतृत्व का संकट है तो नड्डा ने कहा, ‘आप ऐसा महसूस करते हैं। हमें ऐसा नहीं लगता।’
नड्डा की यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब उन्हें आज शाम भाजपा आलाकमान से पद पर बने रहने के संबंध में निर्देश दिया जाएगा, तो वह उचित निर्णय लेंगे।
येडियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में बेलगावी में कहा था, ‘शाम आने के बाद, आपको इसके बारे में भी पता चल जाएगा। निर्देश मिलने के बाद मैं एक उचित निर्णय लूंगा।’
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


