नंदीग्राम में ममता को शिकस्त देने वाले शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने बनाया नेता प्रतिपक्ष

नंदीग्राम में ममता को शिकस्त देने वाले शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने बनाया नेता प्रतिपक्ष

नंदीग्राम में ममता को शिकस्त देने वाले शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने बनाया नेता प्रतिपक्ष

फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

Dakshin Bharat at Google News
शुभेंदु अधिकारी के बारे में यह घोषणा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक करने के बाद की। उनका नाम इस पद के लिए सबसे आगे था। माना जा रहा था कि बनर्जी को उनके गढ़ में मात देने पर भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसी क्रम में अधिकारी के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे ​थे जो सच साबित हुए।

नंदीग्राम सीट पर दोनों नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। यहां से ममता बनर्जी ने 1,08,808 वोट हासिल किए, जबकि शुभेंदु अधिकारी कुल 1,10,764 वोट पाकर विजयी हुए। हालांकि हार-जीत का अंतर बहुत कम (1,956) रहा था।

शुभेंदु अधिकारी को कुल वोटों का 48.49 प्रतिशत और ममता बनर्जी को 47.64 प्रतिशत प्राप्त हुआ। सीट पर कुल 2,28,405 वोट डाले गए। इनमें से 1,090 नोटा के खाते में गए। सीपीआईएम की मीनाक्षी मुखर्जी को 6,267 वोट मिले, जो कुल मतों का 2.74 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात