बिहार में हार के बाद राजद नेता ने उठाए राहुल-प्रियंका पर सवाल- प्रचार के वक्त मना रहे थे पिकनिक

बिहार में हार के बाद राजद नेता ने उठाए राहुल-प्रियंका पर सवाल- प्रचार के वक्त मना रहे थे पिकनिक

बिहार में हार के बाद राजद नेता ने उठाए राहुल-प्रियंका पर सवाल- प्रचार के वक्त मना रहे थे पिकनिक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली/पटना/दक्षिण भारत। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार और कांग्रेस के फीके प्रदर्शन के बाद अब राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी ने राहुल गांधी की कार्यशैली पर निशाना साधा है।

Dakshin Bharat at Google News
दरअसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शिवानंद तिवारी का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें शिवानंद कह रहे हैं, ‘… तो उनके घर पर मीटिंग हुई, कपिल सिब्बल वगैरह, शशि थरूर, मनीष तिवारी, मुकुल वासनिक सब लोग बैठे। सब लोगों ने चिट्ठी लिखी, सब लोगों ने पार्टी की जो हालत है, उस पर चिंता प्रकट की। सब लोग कांग्रेस के प्रति जीवनभर लोयल रहे हैं।’

शिवानंद कहते हैं, ‘… अब इस तरह से तो आप पार्टी नहीं चला सकते हैं। यहां चुनाव हो रहा है और राहुल गांधी प्रियंकाजी के साथ जाकर शिमला में उनके घर पिकनिक मना रहे हैं। इस तरह से पार्टी चलती है क्या? आरोप तो यह लग सकता है कि कांग्रेस पार्टी जिस ढंग से अपना कारोबार चला रही है, उससे भाजपा को मदद मिल रहा है।’

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा है, ‘राहुल गांधीजी के बारे में बिहार में महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरियस पर्यटक राजनेता हैं। शिवानंदजी तो राहुलजी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे हैं। फिर भी कांग्रेस चुप क्यों?

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download