तेजस्वी के सामने मंच पर ही भिड़े राजद नेता, आपस में हाथापाई

तेजस्वी के सामने मंच पर ही भिड़े राजद नेता, आपस में हाथापाई

तेजस्वी के सामने मंच पर ही भिड़े राजद नेता, आपस में हाथापाई

वायरल वीडियो से लिया गया चित्र

वैशाली/दक्षिण भारत। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं राजद नेता तेजस्वी यादव जब वैशाली में जनसभा को संबोधित करने आए तो पार्टी नेताओं में भिड़ंत हो गई। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।

Dakshin Bharat at Google News
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तरह तेजस्वी का मंच उनकी ही पार्टी के नेताओं के बीच झगड़े का सबब बन गया। बताया गया कि नेताओं में मंच का संचालन करने की होड़ मच गई और देखते ही देखते मामला काबू से बाहर होने लगा।

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव यहां राजद उम्मीदवार वीणा देवी के पक्ष में प्रचार करने आए थे। वे मंच पर पहुंचे तो यहां राजद के कई नेता स्वागत करने के लिए मौजूद थे। स्वागत के बाद यह सवाल पैदा हुआ कि मंच का संचालन किसके जिम्मे होगा।

कोई एक राय न बनते देख नेताओं में बहस होने लगी और वे आपस में ही भिड़ने लगे। पार्टी के नेता यहीं नहीं रुके, उनमें हाथापाई होने लगी। मामला बिगड़ते देख कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव की कोशिश की और स्थिति काबू में आई।

इस घटना का वहां उपस्थित लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट ​कर दिया जहां यह वायरल हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर चुटकी ले रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है