रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन

रेल मंत्री पीयूष गोयल की माता चंद्रकांता गोयल

मुंबई/भाषा। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पीयूष गोयल ने ट्विटर पर यह खबर साझा की है।

Dakshin Bharat at Google News
गोयल ने ट्वीट में लिखा, ‘उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया।’

भाजपा नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया।

चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं। बाद में वे तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं।

उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में